रांची, अगस्त 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की।

विशेष निर्देश उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान 'होम-टू-रोल' सत्यापन, 'एक परिवार-एक मतदान केंद्र', नए पात्र भारतीय नागरिकों के पंजीकरण और नो-मैप व तार्किक विसंगति वाले मामलों के नियमानुसार निष्पादन को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि होम-टू-रोल सत्यापन के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही, एक ही परिवार या एक ही घर के मतदा...