एक परिवार के पांच सदस्यों समेत सात घायल
बस्ती, जून 22 -- कप्तानगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज त्रिलोकपुर के पास रविवार को दो डीसीएम वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में चालक और खलासी घायल हो गए। गोरखपुर से लखनऊ की ओर दूध लेकर जा रही एक डीसीएम की विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे डीसीएम वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में डीसीएम के चालक इद्रीश (57), निवासी कस्बा काट, थाना काट, जनपद शाहजहांपुर तथा खलासी राजशेखर (18) निवासी रामकोट, थाना रामकोट, जनपद सीतापुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। कप्तानगंज चौराहे के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में देवरिया से फैजाबाद मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.