संवाददाता, अक्टूबर 30 -- बिठूर, संवाददाता। यूपी के कानपुर में एक अजब मामला सामने आया। पति एक, पत्नियां तीन। करवाचौथ पर पहले पूजा कौन करेगा, इस पर विवाद खड़ा हो गया। तीनों महिलाएं मंधना पुलिस चौकी पहुंचकर पति पर अधिकार जताने लगीं। यहां काफी देर तक सभी में तूतू-मैमै होती रही। हाई वोल्टेज ड्रामा होने के काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। वहीं, बिठूर इंस्पेक्टर से जब इस सबंध में बात की गई तो उन्होने मामले की जानकारी से इनकार दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में बिठूर के एक गांव में रहने वाले युवक की पहली शादी के कई सालों बाद तक उसकी कोई संतान नहीं हुई तो उसकी पत्नी ने अपनी ही सहेली से पति की दूसरी शादी करा दी। इसके बाद दूसरी पत्नी से युवक को एक बेटी हुई। इस बीच युवक ने तीसरी शादी भी कर ली। करवाचौथ के त्...