गंगापार, मार्च 12 -- ईरान-इजरायल युद्ध का असर एलपीजी सिलेंडरों पर देखने को साफ साफ मिल रहा है। जहां पहले सिलेंडर की बुकिंग पर दो दिन में डिलेवरी हो ही जाती थी। वहीं अब बुकिंग के बाद कम से कम पांच-छह दिन डिलेवरी की स्थिति बन पा रही है। सिलेंडर न दे पाने की स्थिति में कई डिलेवरी मैन तो अपना फोन हो स्विच ऑफ कर दे रहें है ताकि उनको जवाब न देना पड़े। इस कारण उपभोक्ता स्वयं सिलेंडर लेकर नियत स्थान पर पहुंच रहें हैं जहां डिलेवरी की बड़ी गाड़ी खड़ी हो रही हैं। गैस की लेट डिलेवरी का असर परिषदीय विद्यालयों में संचालित हो रहे एमडीएम व्यवस्था पर भी पड़ना लाजिमी है। ब्लॉक के कई विद्यालयों में पाया गया कि अभी तो खाना सिलेंडर बन जा रहा हैं लेकिन आगे यदि न मिला तो एक पखवाड़े बाद एमडीएम बंद होने की स्थिति में हो जाएगा या फिर लकड़ी से खाना बनेगा। इसके पीछे का कार...