उन्नाव, मार्च 11 -- अचलगंज संवाददाता। प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए 15 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शासन की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित आयुष्मान लाभार्थियों व 70 वर्ष के बुजुर्गों के गोल्डेन कार्ड बनेंगे। गांव के कोटेदार, आगबाड़ी, आशा बहू व पंचायत मित्र अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे। जिसकी प्रत्येक दिन समीक्षा होगी। सिकंदरपुरकर्ण ब्लॉक सभागार में डीएम गौरांग राठी ने एक सप्ताह तक पूरे जनपद ने चलने वाले अभियान का शुभारंभ किया। इसदौरान डीएम ने बताया कि अभियान के दौरान पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार देने के लिए लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बनाकर उपचार दिया जाएगा। शिविर में बदिया खेड़ा की आशाबहु जमुना देवी को टीम के साथ कैंप लगाकर लक्ष्य को पूरा करने को प्रेरित किया। इसके पहले जिलाधिकारी ने इ...