एक पखवाड़ा पूर्व सड़क की खुदाई कर यूं ही छोड़ा, दुर्घटना की आशंका
कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के तीनगछिया बाजार समिति के समीप मेन रोड से मुसहरी टोला जाने वाली सड़क पर ड्रेनेज से सेक्शन नाला को मिलाने के लिए बड़ा गड्ढा किया गया। एक पखवाड़ा बाद भी न तो नाला को पूरी तरह ड्रेनेज से मिलाया जा सका और न ही बनाए गए गड्ढे को भरा जा सका है। सड़क पर बने गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा को लेकर कोइ्र उपाय नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी डब्लू, रीतेश दूबे आदि ने कहा कि एक पखवाड़ा पूर्व ही मेन रोड से मुसहरी टोला तक जाने वाली सड़क पर नाला को ड्रेनेज से मिलाने के लिए गड्ढा किया गया। अब तक नाले को ड्रेनेज से नहीं मिलाया जा सका है। सड़क पर ही गड्ढा होने के कारण मुसहरी टोला आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.