गंगापार, मई 28 -- बैनामा की जमीन पर निर्मित पिलर को उखाड़ने की जानकारी पर एक पक्ष मना करने गया तो दूसरा पक्ष आक्रोशित हो उठा। दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे व उसके बेटे को जमकर पीट दिया, चीख पुकार सुन पास पड़ोस से पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शान्त किया। घटना में घायल व्यक्ति ने मेजा थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गुनईगहरपुर गांव निवासी रंगूलाल पुत्र फुनई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने छह नवंबर वर्ष 2018 में एक जमीन अपनी पत्नी चम्पा के नाम लिखवा रखी है। यह भी पढ़ें- काट रहे थे जबरदस्ती बांस की कोठ, विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा, मेडिकल कॉलेज रेफर इसी जमीन पर वह मकान बनवाने के लिए पिलर का निर्माण करवा रखा है। बुधवार को विजय बहादुर, कुलदीप व लाल साहब पिल...