एक पंडाल मे गूंजे वैदिक मंत्र और कुरान की आयतें, परिणय सूत्र में बंधे 136 जोड़े
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- नगर का नुमाइश मैदान बुधवार को सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द्र का अनूठा गवाह बना। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। एक ही मंडप के नीचे गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। पंडाल में एक ओर पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज रही, तो दूसरी तरफ मौलाना द्वारा कुरान की आयतें पढ़कर निकाह संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेटियों के लिए वरदान है, दुर्बल वर्ग के लोगों को इससे सहारा मिल रहा है और बेटियां खुशी-खुशी विदा हो रही हैं। 111 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़ों समेत कुल 136 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। बुधवार सुबह नुमाइश मैदान के निंकुज हॉल में शहनाइयों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.