हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी (एसटीएच) में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) की नियुक्ति का मामला फिर से फाइलों में उलझ गया है। 13 मार्च को हुए इंटरव्यू के 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक चयनित डॉक्टर का नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) जारी नहीं हो सका है। इसके चलते करोड़ों की लागत से बनी कैथलैब धूल फांक रही है और गंभीर हृदय रोगियों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या बाहरी केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि पिछले साल एक कार्डियोलॉजिस्ट का चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने जॉइन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद 13 मार्च को दोबारा इंटरव्यू आयोजित किए गए, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की वीसी और चिकित्सा शिक्षा निदेशक भी शामिल हुए थे। साक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.