लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- नगर में एक ही नाम से दो क्लीनिक संचालित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की गई है। हथकेयर सेंटर गोला के संचालक राशिद अली ने सीएचसी अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राशिद अली का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से राजधानी नाम से पंजीकृत क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं, जिसका पंजीकरण आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी खीरी द्वारा वर्ष 2020 में किया गया है। यह क्लीनिक सिनेमा रोड स्थित गौरी बैंक्वेट हॉल के पास संचालित है। आरोप है कि पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति द्वारा उसी नाम राजधानी से एक और क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति बन रही है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि भविष्य में यदि उक्त क्लीनिक द्वारा कोई गलत या अवैधानिक...