कटिहार, जनवरी 28 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य वा तीन कुंज अखंड हरि नाम संकीर्तन से क्षेत्र का माहौलं भक्तिमय बना हुआ है।प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत धरहन पंचायत के पांकी गांव में 1905 ई0 में स्थापित सार्वजनिक सरस्वती मंदिर प्रांगण में 24 प्रहर तीन कुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए पांकी गांव के लोगों द्वारा सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। आयोजक द्वारा बताया गया कि 121 वर्ष से लगातार सार्वजनिक सरस्वती मंदिर पांकी में पूजा अर्चना एवं तीन कुंज अखंड हरि नाम संकीर्तन का कार्यक्रम होता आ रहा है। गांव के सभी महिला एवं पुरुषों द्वारा हर वर्ष उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। शनिवार को 24 प्रहर यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार को अग्नि प्रवेश, हवन एवं यज्ञ प्रारंभ हुआ। सोमवार एवं मंगलवार को रासलील...