हाजीपुर, सितम्बर 5 -- नगर पंचायत जंदाहा के एक गांव से अपने घर से एक नाबालिग लड़की करीब चार लाख रुपए का सोने का जेवरात लेकर गायब हो जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गायब लकड़ी के पिता ने जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 25 अगस्त को शाम करीब 5 बजे जंदाहा बाजार गई थी,जो रात तक वापस नहीं लौटी। अपने स्तर से खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। खोजबीन के क्रम में ही जानकारी मिली कि वह अपने घर से लगभग चार लाख रुपए का सोने का जेवरात लेकर गई है। इसी बीच उनकी पुत्री प्रिंस कुमार के मोबाइल पर कॉल कर बोली की वह अनुराग कश्यप के साथ कोलकाता में है। बताया गया है कि उनकी पुत्री जिस मोबाइल से बात की वह मोबाइल नंबर पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले के अनुसंध...