बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से एक नवंबर को सात जरूरतमंद बेटियों का इज्तेमाई निकाह कराया जाएगा। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी की सरपरस्ती में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले वर्ष आरएसी की स्थानीय इकाई ने पांच जरूरतमंद बेटियों का निकाह कराया था। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नवाबगंज के समूहा गांव में बैठक हुई। मौलाना अदनान रजा कादरी ने बैठक में तैयारियों का जायजा लिया और जिम्मेदारान को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके पहुंचने पर अक़ीदतमंदों ने इस्तकबाल किया। हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि बैठक में जिम्मेदारान ने मौलाना अदनान रजा कादरी को बताया कि इस बार निकाह होने वाली सातों बेटियों को घर-गृहस्थी की जरूरत का सामान भी तोहफे में दिया जाएगा। ...