सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- सीतामढ़ी। जिले में गांजा तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तस्करों ने एक ही नंबर प्लेट और फर्जी ऑनरबुक के सहारे दो-दो स्कॉर्पियो सड़क पर उतार रखी थी। 20 अप्रैल को भिट्ठामोड़ सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने एक स्कॉर्पियो से करीब 2.35 करोड़ रुपये मूल्य का 470 किलो गांजा बरामद किया, जिसके बाद इस बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने गाड़ी से मिले दस्तावेज के आधार पर डुमरा के भवप्रसाद निवासी पंचम महतो पर एफआईआर दर्ज कर दी। हालांकि, जिस नंबर की गाड़ी से तस्करी हो रही थी, उसकी असली गाड़ी पंचम महतो के घर खड़ी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचम के पुत्र बबलू ने एसपी अमित रंजन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और अपने पिता को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आधा यह भी पढ़ें- भारतीय खाद से नेपाल के खेत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.