मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 मिलीलीटर चुलाईशराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चोपता गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर मटरगश्ती कर रहे हैठीवाली गांव के भागवत मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया। चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि के बाद उसे भी हिरासत में लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...