रांची, मार्च 13 -- रातू, प्रतिनिधि। मयंक इंडेन गैस के रानी बगीचा स्थित कार्यालय में शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। ग्राहक किसी भी हाल में सिलेंडर लेना चाह रहे थे। इससे प्रबंधन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रबंधन द्वारा बार-बार समझाने के बावजुद कोई समझने को तैयार नहीं था। जबकि प्रबंधन ने एक दिन पहले की गई बुकिंग को भी सिलेंडर दिया जा रहा था। इसके बावजुद ग्राहक आज के आज ही गैस सिलेंडर की मांग पर अड़े थे। अंतत: मयंक गैस के प्रबंधन को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। रातू पुलिस को उत्तेजित हो रहे ग्राहकों से थोड़ी जोर-जबरदस्ती करनी पड़ी तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रो में होम डिलेवरी की गई। प्रबंधन ने यह भी बताया कि अभी प्रत्येक दिन गाड़ी आ रही है। शनिवार को भी गाड़ी आएगी, एक दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.