बोकारो, मई 28 -- एक देश एक चुनाव को लेकर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं का दुग्दा स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में जिला सहकारी संघ चंद्रपुरा एवं चंद्रपुरा प्रखंड कृषक उत्पादक सहकारी समिति बैनर तले गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चंद्रपुरा प्रखंड कृषक उत्पादक सहकारी समिति के बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल कुमार महतो और भाजपा किसान मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने की। गोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, महामंत्री अर्जुन सिंह व गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक देश, एक चुनाव हेतु पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में 62 राजनीतिक दलों से एक देश एक चुनाव के लिए सुझाव मांगा गया था। देश के 47 राजनीतिक दलों ने अपनी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.