एक देशी कारबाइन व सात कारतूस के साथ चतरा निवासी तीन अपराधी गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने ऑपरेशन सफाया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूट की कथित योजना बना रहे तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कार्बाइन, लोहे का एक मैगजीन, सात जिंदा गोलियां और एक उपयोग किया गया कारतूस बरामद किया। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने हथियार और वाहनों को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने बताया कि उनके निर्देश पर लेस्लीगंज (पांकी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार-2 के नेतृत्व में पांकी थाना की पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को कार्रवाई की। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.