प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में रविवार को सामाजिक न्याय, समरसता एवं सामाजिक उत्थान विषय पर गोष्ठी हुई। शुभारंभ गणेश वंदना, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। जीके खरे ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुख्य वक्ता अश्वनी उपाध्याय ने अपने संबोधन में एक देश-एक चुनाव की बात की। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण तथा अंग्रेजों के समय के पुराने कानूनों को समाप्त करने की जरूरत बताई। कहा कि कर प्रणाली को सरल बनाया जाना चाहिए तथा राजनीतिक दलों पर भी समान कानून लागू होने चाहिए। भ्रष्टाचार उन्मूलन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर भी उन्होंने जोर दिया। यह भी पढ़ें- देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा: जस्टिस शेखर कुमार यादव साथ ह...