बदायूं, अप्रैल 3 -- मूसाझाग। गुलड़िया में पड़ोसी विवाद अब मुकदमों की गिनती में साफ नजर आ रहा है। एक ओर अर्पित उर्फ भोला के खिलाफ सीमित मामले दर्ज हैं, वहीं दूसरी ओर विरोधी पक्ष पर मुकदमे दर्ज होने से टकराव गहराता जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से दो दो मुकदमें दर्ज हैं जबकि तीन मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है।अर्पित उर्फ भोला के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें दो मुकदमें रामभरोसे शर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है, जबकि एक अन्य मुकदमा करीब तीन साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान पत्थरबाजी और माहौल खराब करने के आरोप में लिखा गया था। इसके विपरीत अर्पित की ओर से विरोधी पक्ष के खिलाफ भी दो मुकदमें दर्ज कराए गए थे। इनमें रामभरोसे शर्मा, उनके बेटे हरीश शर्मा व परिवार के लोग शामिल हैं, जिनमें जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा 1...