आगरा, मार्च 19 -- बल्केश्वर महादेव मंदिर में नवसंवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में 1100 ध्वजा वितरित की गई। जिसमें सुबह से ही दूर-दूर से आए भक्तों ने बढचढकर हिस्सा लिया। साथ ही मंदिर परिसर मे जगह-जगह फूलों की रंगोली सजाई गई। शृंगार आरती के बाद भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...