ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में 'प्रोजेक्ट नई किरण' का आयोजन हुआ। इस दौरान जरा-जार की बात पर उलझने वाले परिवारों को रिश्तों का महत्व समझाया गया। तीन परिवारों ने विवादों को भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया और साथ घर लौट गए। काउंसलिंग के दौरान विशेषज्ञों ने सामाजिक तानेबाने में रिश्तों की अहमियत बताई और एक दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बिखरते परिवारों ने एक दूसरे को देखा और कुछ ही पलों में विवाद आंसुओं से धुल गए। तीन परिवार खुशी-खुशी फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास और आपसी विश्वास का संदेश दिया। वहीं चार अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है। अधिकारियों के मुताबिक 'प्रोजेक्ट...