चतरा, फरवरी 27 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज थाना परिसर में रविवार को होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में होली पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारगी के माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों को एक दूसरे के भावना का ख्याल रखते हुए त्यौहार मनाने की बात कही गई। जोर जबरदस्ती किसी को रंग गुलाल नहीं लगाने की अपील की गई। होली पर्व के दौरान डीजे पर भड़काऊ एवं अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया। भड़काऊ और अश्लील गाना बजाते पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की बात की हिदायत दी गई। बंद के दौरान शराब बेचने वालो के विरुद्ध संख्त करवाई किये जाने की बात भी थाना प्रभारी ने कहा। कहीं भी कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन को इसकी जान...