नई दिल्ली, जून 12 -- कर्नाटक कैडर की दो कद्दावर महिला अधिकारियों, IAS रोहिणी सिंधुरी और IPS डी. रूपा मौदगिल, के बीच पिछले तीन साल से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता की दहलीज पर पहुंच गया है। शुक्रवार (12 जून) को इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ये दोनों बेहतरीन अधिकारी हैं, लेकिन इस कानूनी लड़ाई के चक्कर में वे "एक-दूसरे का करियर बर्बाद कर रही हैं।" बेंच सिंधुरी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया गया था जिसके तहत मौदगिल द्वारा सिंधुरी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले का संज्ञान लिया गया था।एक फेसबुक पोस्ट और Rs.1 करोड़ का दावा इस विवाद की चिंगारी...