कानपुर, फरवरी 12 -- चकेरी। श्री केदारनाथ शक्ति धाम सेवा समिति की ओर से बुधवार को कांशीराम कालोनी सजारी में धूमधाम से पांच जोड़ों का विवाह समारोह हुआ। इसके पूर्व सभी कार में सवार होकर बारात लेकर समारोह स्थल पहुंचे। इस बीच खुशी और उल्लास में डूबे बाराती डीजे की धुन में नाचते गाते चल रहे थे। वहीं, कन्या पक्ष उनके स्वागत के लिए खड़़ा था। बारात पहुंचने के बाद जयमाल हुआ। इसके बाद आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से वर -वधुओं का विवाह कराया गया। जिसमें जोड़ों ने एक साथ फेरे लेकर सात जन्म तक साथ निभाने की वादा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...