आजमगढ़, मार्च 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लालगंज, पल्हना, तरवां, ठेकमा सहित नौ ब्लाकों के 260 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में लालगंज विकास खंड के 67, पल्हना के 22, तरवां के 74, ठेकमा के एक, मार्टीनगंज के एक, मोहम्मदपुर के 38, सठियांव के एक, रानी की सराय के 39, तहबरपुर के 46, नगर पंचायत सरायमीर के पांच सहित कुल 294 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। सामूहिक विवाह में गुरुवार को 260 जोड़े उपस्थित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी शादी कराई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और विशिष्ट अतिथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.