मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में मंगलवार को एक दिव्यांग लड़की के घर दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने लड़की को नाबालिग बताकर शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों दूल्हों को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। इससे बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मायूसी छाई रही। गांव शेखपुरा निवासी कमलजीत उर्फ बबलू ने बेटी दिव्यांग है। उन्होंने बेटी का रिश्ता शामली थाना क्षेत्र के बाबरी गांव निवासी प्रदीप पुत्र अनिल के साथ तय किया था। बारात मंगलवार को आनी थी, लेकिन सोमवार को दूल्हे प्रदीप के भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भाई की मौत के बाद प्रदीप के परिजनों ने कहा कि बारात के बारे में हम रात को जानकारी देंगे। जब कोई जवाब नहीं आया तो लड़की का दादा मनोहर डिग्गी गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.