लखीमपुरखीरी, जून 28 -- सम्पूर्णानगर। भारत नेपाल सीमा से सटे भानपुरी खजुरिया चौकी एक दीवान और दो सिपाहियों के सहारे चल रही है। तत्कालीन चौकी इंचार्ज अनिल सिंह पंकज का तकरीबन दो से ढाई माह पूर्व मझगई थाना प्रभारी के पद पर तबादला हो जाने के बाद तब से लेकर अब तक किसी भी नए चौकी इंचार्ज की अभी तक पोस्टिंग नही हुई है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि भानपुरी खजुरिया भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ गांव है। जबकि इस चौकी पर आज से पूर्व कभी भी इतने दिनों तक चौकी बिना इंचार्ज के नहीं रही है चौकी पर इंचार्ज के न होने के कारण फरियादियों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एक दीवान और दो सिपाहियों के सहारे चल रही खजुरिया चौकी यह भी पढ़ें- गिरिजापुरी डाकघर 14 किमी दूर चफरिया शिफ्ट, ग्रामीण परेशान ...