पूर्णिया, मई 15 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के गोकुलपुर गांव में नव निर्मित धर्म कांटा के उद्घाटन पर एक दिवसीय महर्षि मेंही संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। समापन के सायंकालीन सत्र में संतों ने सुख-शांति एवं ईश्वर भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। भागलपुर कुप्पा घाट संतमत आश्रम से पधारे स्वामी दिनेशानंदजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर भक्ति के बिना जीवन में सच्चा सुख और शांति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भक्ति के माध्यम से ही मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप और जीवन के उद्देश्य की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि दुर्लभ मानव जीवन को विषय-विकारों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि आत्म...