आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च को राजकीय आईटीआई हर्रा की चुंगी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमे निजी क्षेत्र की कंपनिया प्रतिभाग कर रही है। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर रोजगार हेतु पोर्टल पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये अवसर का लाभ उठाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...