एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का आयोजन
घाटशिला, अप्रैल 17 -- चाकुलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को चाकुलिया के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बनाना था। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रांकन, निबंध लेखन और क्विज का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विषय बाल विवाह, बाल अधिकार और पॉक्सो अधिनियम 2012 रखे गए थे। छात्राओं ने कला और लेखन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में पार्वती बेसरा, पिंकी सिंह, प्रिया कालिन, सुखी मुर्मू, दीप्ति सिंह, आभरण स्टेंशिला मरांडी और पानमुनी मुर्मू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.