गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया 'भाई' के तत्वावधान में 20 दिसम्बर को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर में एक दिवसीय भोजपुरी संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। साथ ही मुख्य अतिथि मॉरीशस में भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की अध्यक्ष डॉ. वर्षारानी बिशेसर तथा विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम दो सत्र में संपन्न होगा। उक्त जानकारी भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने संयुक्त रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...