सहरसा, फरवरी 17 -- कहरा, एक संवाददाता। अब प्रखंड एवं जिला क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सुपौल जिला के रतन पुर पंचायत के पैक्स भेजा जाएगा। सोमवार को महिषी एवं नवहट्टा प्रखण्ड के विभिन्न पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधक को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत विदा कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। गोरहो घाट स्थित राइस मिल के समीप से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण दर्शन के विदा हो रहे पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकों के टीम को एडीएम निशांत कुमार ने हरी झंडी दे विदा किया। एडीएम ने बताया कि दो - दो प्रखण्ड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक को प्रशिक्षण एवं देखने के लिए भेजा जाएगा। जिससे ये सभी भी अपने - अपने पैक्स में उसका अनुसरण कर पैक्स को विकसित कर सके। मौके पर डीसीओ जय प्रकाश सिंह, व्यापार मण्डल महिषी के अ...