भागलपुर, अप्रैल 28 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर के शिल्प प्रशिक्षण भवन के सभागार कक्ष में सोमवार को रासायनिक उर्वरक का संतुलित उपयोग एवं सामेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। उद्घाटन बीएओ आदित्य कुमार, बीटीएम गौरव कुमार,जीविका की एसीडब्लू श्वेता कुमारी, खाद-बीज विक्रेता रणधीर कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में किसानों और खाद-विक्रेताओं को खेतों में खाद के छिड़काव की मात्रा के प्रति लोगों जागरूक करने का अपील की गई। बीएओ ने बताया कि संतुलित रासायनिक खाद के छिड़काव से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और खाद में लागत भी कम आता है। यह भी पढ़ें- अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की संरचना होती है प्रभावित मौके पर लेखापाल आरोही अभिनव, रंदीप राजन, बैधनाथ दास, ब्रजेश...