एक दिवसीय पालि महोत्सव का आयोजन
गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी। सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में बुद्ध पूर्णिमा पर्व के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय पालि महोत्सव एवं बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध परंपरा के अनुसार सामूहिक त्रिसरण पंचशील के साथ हुई तथा अतिथियों का पंचशील पट्टिका देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बुद्धिवादी चिंतक एवं मुख्य अभियंता वी पी सिंह ने कहा कि बौद्ध धम्म सत्य, समानता, करूणा और मैत्री पर आधारित है। उन्होंने कहा कि त्रिसरण पंचशील का आचरण करने से मानव की पीड़ाएं दूर हो सकती हैं।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि वर्तमान समय में शांति और समानता के लिए बौद्ध धम्म की शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं।बौद्ध भिक्षु भंते धम्म ज्योति ने कहा कि ऐसा कर्म जिससे किसी प्राणी को कष्ट न पहुंचे, वही सच्चा धर्म है। उन्होंने पंचशील के पालन और भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.