औरैया, जून 28 -- कंचौसी, संवाददाता। कस्बे के बाबा आंदेश्वर ई-वाटिका गेस्ट हाउस में रविवार को एक दिवसीय पंजा लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनेश तिवारी एवं पूर्व प्रधान सुरेश यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में भरथना, मंगलपुर, झीझक, मधवापुर, कंचौसी, रसूलाबाद, ककोर, दिबियापुर, बेला और बिधूना सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में 60 किलोग्राम वर्ग में देवांश, 55 किलोग्राम वर्ग में नैतिक कुमार, 50 किलोग्राम वर्ग में छोटू, 45 किलोग्राम वर्ग में रोहित तथा 40 किलोग्राम तक के वर्ग में अरुण विजेता रहे। यह भी पढ़ें- एक दिवसीय पंजा लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता में विशाल दीक्षित ...