दुमका, जुलाई 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। अबेटा टेस्टट्यूब बेबी सेंटर, बूटी मोड़ (रांची) के सौजन्य से गुरुवार को दुमका रोड स्थित पेट्रोलl पंप के समीप रामगढ़ में निःसंतान दंपत्तियों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन रामगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण ठाकुर के सहयोग से प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में निःसंतान दंपत्तियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...