अररिया, मार्च 18 -- अररिया, संवाददाता बुधवार को संयुक्त श्रम भवन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में मुथूट माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड में पूर्णिया फील्ड वर्क के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन के लिए आवेदन लिए जायेंगे। जॉब कैंप में कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले बिहार का कोई भी बेरोजगार युवक इस जॉब कैम्प में भाग ले सकता है। भाग लेने वाले उम्मीदवार को अपना आधार कार्ड/ पासपोर्ट फोटों, निबंधन फार्म और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति साथ लाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...