उन्नाव, फरवरी 20 -- हिलौली। राजकीय महाविद्यालय लोटना के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को एक दिवसीय जल संरक्षण जागरूक शिविर का आयोजन किया। जिसके माध्यम से स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण के उपायों की चर्चा की। शिविर में चयनित की गई टोली मे आदित्य,अनुराग सिंह,आभास,विशाल यादव, नैंसी यादव, वैष्णवी,सुलोचना,छवि यादव, खुशबू मिश्रा,शिवानी ने घर-घर जाकर लोगो को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही पीने के लिए स्वच्छ जल उपयोग मे लाने की बात कही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo प्रशांत ने एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों को समाज उपयोगी कार्यों में उर्जा लगाने के लिए उत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.