गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निर्मिती संस्कृति योग एवं प्रकृति चिकित्सा केन्द्र मुंबई महाराष्ट्र द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को पपरवाटांड दुर्गा मंडप के समक्ष किया गया। शिविर का शुभारंभ गिरिडीह प्रखंड की प्रमुख पूनम देवी एवं महेशलुंडी के पूर्व मुखिया हरगौरी साव छक्कू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के डॉ. चंद्राकांत अदूर के द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान जरुरत के अनुसार उन्हें नि:शुल्क दवा भी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पंस सदस्य दीप्ति कुमारी, संजू चक्रवती, विजय लाल, दिलीप कुमार राय, डॉ. मोहन लाल शर्मा, गणेश यादव, संतोष चक्रवर्ती, अरुण राणा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ठाकुर का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.