औरंगाबाद, मई 24 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देव प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरंडा रामपुर में शनिवार को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। ‌संकुल संरक्षक सह प्राचार्य डॉ. रजनीकांत रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में संकुल के रिसोर्स पर्सन के रूप में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला मुख्य रूप से चतुर्थ, पंचम व षष्ठ कक्षा के विद्यार्थियों की अधिगम स्तर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। विद्यार्थियों की अधिगम स्तर की जांच के बाद कमजोर अधिगम स्तर वाले बच्चों की सूची बनाकर उन्हें उपचारित अधिगम कराया जाए। कार्यशाला में डॉ. रजनीकांत रंजन, उदित कुमार, उषा कुमारी, निर्मला कुमारी, राखी कुमारी, विजय कुमार यादव, ग...