बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। संपर्क मार्ग में झाड़ियों का उन्मूलन किया। बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अवधेश तिवारी ने एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा,देश प्रेम एवं अनुशासन की भावना का विकास करना है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवप्रकाश राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सामाजिक बुराइयों को दूर करना, प्राकृतिक संरक्षण,जन जागरुकता का कार्य करता है। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के शेर राम टम्टा हुए कहा कि यह योजना गांधीजी के विचारधारा पर आधारित है। जिसका उद्देश्य मैं नहीं आप धारणा को व्यक्त करता है। इस दौरान स्वयंसेवी हिमानी...