आजमगढ़, अप्रैल 14 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दिलौरी गांव के सिवान में मंगलवार को 65 वर्षीय राजगीर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पूर्व घर से लापता थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी 65 वर्षीय महातम सिंह राजगीर का काम करते थे। सोमवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे घर से निकल गए। शाम को घर नहीं पहुंचे, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। कुछ पता नहीं चला, घर के करीब पांच-छह किलोमीटर दूर रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के सिवान में रेलवे लाइन से 100 मीटर की दूसरी पर उनका मंगलवार की सुबह शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनो न प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.