मिर्जापुर, मई 10 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 85,116 मुकदमों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 7.65 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, सड़क दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों को 3.54 करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिकर बीमा कम्पनी से दिलाया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्य प्रकाश, नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प...