सीवान, फरवरी 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय डाक विभाग के सीवान प्रमंडल ने डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विशेष ड्राइव के दौरान पूरे प्रमंडल ने रिकॉर्ड 80 लाख रुपये का प्रीमियम मात्र एक कार्यदिवस में संग्रहित किया गया है। यह उपलब्धि सीवान प्रमंडल के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है, क्योंकि इससे पूर्व 21 जनवरी 2026 को भी प्रमंडल ने 70 लाख रुपये का प्रीमियम जुटाकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। बताया जा रहा कि इस सफलता के पीछे अधिकारियों व जमीनी टीम का सामूहिक प्रयास, प्रमंडल के अधिकारियों की सटीक रणनीति व जमीनी स्तर पर कर्मचारियों का समर्पण है। सहायक डाक अधीक्षक व डाक निरीक्षकों ने इस ड्राइव को सफल बनाने के लिए न सिर्फ सघन मॉनिटरिंग की, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीम का मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.