रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य की अदालतों में लंबित मामलों के निपटारे के लिए 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इस दिन झारखंड की अदालतों में लंबित और वैसे मामले, जो कोर्ट पहुंच सकते हैं, उनका निपटारा किया जाएगा। 14 मार्च को इस तरह के करीब 20 लाख मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार 14 मार्च को राज्य की सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। दिसंबर 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया था।लोक अदालत में इन मामलों का होगा निपटारालोक अदालत में मुख्य रूप से सुलहनीय दीवानी और आपराधिक मामले, पारिवारिक विवाद (तलाक, भरण-पोषण), बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.