रांची, अक्टूबर 31 -- झारखंड के रांची में एक दिन में दो खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं। एक जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दूसे मामले में युवक को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पहले मामले में मांडर थाना क्षेत्र के टिक्को मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब सात बजे जमीन विवाद में 55 वर्षीय दूध विक्रेता रामू उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सेवाडीह गांव के रहने वाले थे। रामू प्रतिदिन दूध लेकर टिक्को टोली स्थित बालचंद महतो की डेयरी में पहुंचाते थे। गुरुवार को भी वह दूध पहुंचाने गए थे। रात करीब सात बजे परिजनों को उनकी हत्या की सूचना मिली। परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताते हुए छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी तरह पिठोरिया में एक युवक की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने आ...