नई दिल्ली, जून 13 -- अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपने इस एक्टर की फिल्में तो जरूर देखी होंगी। हम जिस एक्टर के बारे में आपको बता रहे हैं, उस एक्टर ने न केवल फिल्मों में काम किया बल्कि टीवी शोज में भी अपनी छाप छोड़ी। इस एक्टर के जीवन में ऐसा वक्त भी था जब इसे तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से एक ही दिन में निकाल दिया गया था। जब इस एक्टर को तीन-तीन प्रोजेक्ट्स से बाहर किया गया, तो हताश होने की बजाय एक्टर ने सोचा था कि जिन लोगों ने उसे निकाला है, बाद में उन्हें ही पछतावा होगा। इस एक्टर ने अपनी एक्टिंग से ऐसा कमाल किया कि बाद में इन्होंने 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते।1994 में मनोज बाजपेयी को मिला पहला एक्टिंग ब्रेक हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम है मनोज बाजपेयी। मनोज बाजपेयी बिहार से आते हैं। उन्हें साल 1994 में पहला एक्टिंग ब्रेक मिला। हा...