पटना, जनवरी 7 -- अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पटना जिले में पिछले चौबीस घंटे में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों, शराब तस्करों, शराब की होम डिलीवरी करने वालों और शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को की गई कार्रवाई में हत्या के मामलों में तीन, एससी- एसटी अधिनियम के मामलों में एक, हत्या के प्रयास के मामलों में 20, संगठित और अन्य गंभीर अपराधों में 29 तथा अन्य मामलों में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब तस्करी या होम डिलीवरी में संलिप्त 28 धंधेबाजों और शराब पीने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 179 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 284 लीटर विदेशी शराब और 299 लीटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.