पटना, फरवरी 11 -- मेगा अभियान के तहत बुधवार को एक दिन में राज्य के एक करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी गयी। राज्य के 396 प्रखंडों में 40 हजार बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जीविका समूहों के माध्यम से दवा खिलायी गयी। मेगा अभियान का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। इस अवसर पर विभाग के सचिव लोकेश सिंह और विशेष सचिव हिमांशु शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया जैसी दीर्घकालीक एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी के उन्मूलन की दिशा में बिहार सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में एमडीए मेगा कैंप का आयोजन राज्य के 34 जिलों में किया गया था। दवा खाने के बाद किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए रेपिड रिसपौंस टीम का गठन क...